+91-9412631843 whracare@gmail.com 1st Floor burail sector 45A chandigarh

हमारे बारे में

परिचय

विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन

वर्ष 2015 में स्थापित, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन (Reg. No. 151028) एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन है जो देश के हर नागरिक — चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, लिंग अथवा आर्थिक पृष्ठभूमि का हो — को उसका संवैधानिक एवं मानवीय अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन देशभर में अपनी जिला एवं तहसील इकाइयों के माध्यम से कानूनी सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल अधिकार संरक्षण एवं आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हमारी टीम प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशेषज्ञों से मिलकर बनी है।

10+
वर्षों का अनुभव
50k+
लाभार्थी परिवार
120+
जिला इकाइयाँ
2500+
सक्रिय सदस्य
लोगो

"मानव अधिकार सबके लिए, बिना किसी भेदभाव के।"

उद्देश्य

Our Mission & Vision

Mission

हर नागरिक तक मानवाधिकार संबंधी जानकारी, कानूनी सहायता एवं न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना।

Vision

एक ऐसा न्यायपूर्ण समाज जहाँ हर व्यक्ति की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान हो।

Values

पारदर्शिता, समानता, निष्पक्षता एवं सामुदायिक सहभागिता हमारे कार्य के मूल स्तंभ हैं।

अध्यक्ष का संदेश

President's Message

विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन, एक ऐसी संस्था है जो समाज में हर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। इस संघ का उद्देश्य न केवल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनके अधिकारों की उल्लंघना के खिलाफ संघर्ष करना भी है। संघ के प्रयासों से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से कमजोर और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा संभव हो रही है।

आप सभी का समर्पण और दृढ़ संकल्प न केवल हमारे समाज में बदलाव ला रहा है, बल्कि यह देश के संविधान और मानवाधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी बल दे रहा है। हमारे समाज में समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आदर्श केवल तभी संभव है जब हम सभी मिलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें।

विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम के सभी सदस्य, आप सभी का कार्य सराहनीय और प्रेरणास्त्रोत है। हम आपके साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं। मानवाधिकारों की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता न केवल हमारे देश, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। आपका कार्य प्रेरणा का स्रोत है, और हम आपके प्रयासों का समर्थन करते हुए एक समान, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। धन्यवाद।

श्री अनिल जीअध्यक्ष, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन
संगठन ढांचा

Our Core Team

अनुभवी अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक विशेषज्ञों की टीम।

डॉ. राजेश कुमार

राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्रीमती अंजलि सिंह

महासचिव

एडवोकेट विकास शर्मा

विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख